संदेश

नाव बनाओ

प्रश्न1 जल चक्र क्या है ? उत्तर :-जल का बहुत बड़ा भाग समुद्र और झीलोंं में पाया जाता है। सूर्य की गर्मी से यह पानी गर्म होकर वाष्प के रूप में ऊपर की ओर उड़ जाता है। ऊँँचाई पर जाने के बाद वाष्पित पानी ओस के रुप मेंं संगठित होकर बादलों का रूप धारण कर लेता है ।बादल किसी अवरोध के आने पर पानी,बर्फ या ओलावृष्टि के रूप में बरस जाते हैं यह पानी नदी नालों के माध्यम से होता हुआ वापिस समंदर और झीलों में आ जाता है ।इस तरह से पानी एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित होता है। हमारे वायुमंडल में पानी की मात्रा कम और ज्यादा नहीं होती सिर्फ इसका रूप परिवर्तित होता है। प्रश्न 2.  दिए गए शब्दों के साथ विशेषण शब्द लगाओ -------------मोहल्ला  -------------घास ----------- --अचकन ------- --- पेड़ शब्दों का हेरफेर 1.घड़ा गढ़ा:-  घड़ा:- मिट्टी का बर्तन जिसमें पानी रखा जाता है। वाक्य:- कुम्हार से घड़ा लेकर आओ।  गढ़ा:- कोई कलाकारी। वाक्य वह बढ़िया कहानी गढ़ता है। 2.घुम- झूम घूम:- घूमना वाक्य :-मैं आजकल दिल्ली में घूम रहा हूँँ।  झूम :-खुशी से नाचना  वाक्य:- बारिश आने ...

दोस्त की पोशाक

शब्दार्थ 1. मामूली :-साधारण  2.पोशाक :-वस्त्र 3. मुलाकात:- मिलना 4. बनठन:- तैयार होकर ,सज संवर कर 5.जरूरी :-आवश्यक 6. गर्मजोशी:- बहुत ज्यादा उत्सुकता से  7.परिचय:-  जान पहचान करवाना। नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो  प्रश्न-1 नसीरुद्दीन के दोस्त का नाम क्या था?  उत्तर :-जमाल साहब  प्रश्न 2 गपशप करने के बाद नसीरुद्दीन ने अपने दोस्त से क्या कहा? उत्तर नसीरुद्दीन ने अपने दोस्त से कहा चलो मोहल्ले में घूम कर आते हैं।  प्रश्न 3 नसीरुद्दीन का दोस्त लोगों से क्यों नहीं मिलना चाहता था?  उत्तर :-नसीरुद्दीन के दोस्त ने अच्छी पोशाक नहीं पहनी थी। प्रश्न 4 नसीरुद्दीन ने अपने दोस्त को घूमने के लिए कैसे तैयार किया? उत्तर:- नसीरुद्दीन ने अपने दोस्त जमाल साहब को एक सुंदर अचकन देकर घूमने के लिए तैयार किया।  प्रश्न 5  नसीरुद्दीन और उसका दोस्त कितने लोगों से मिले? उत्तर नसीरुद्दीन और उसका दोस्त कुल 3 लोगों से मिले।  प्रश्न 6. तुम बनठन कर कहाँँ- कहाँँ जाते हो?  उत्तर:- हम बनठन कर बाजार ,पार्टी और शादियों में जाते हैं। प्रश...

पापा जब

प्रश्न उत्तर  प्रश्न-1 पापा ने जितने काम सोचे तुम्हें उनमें से सबसे दिलचस्प काम कौन सा लगा और क्यों? उत्तर पापा ने कितने काम सोचें हमें उस में से सबसे दिलचस्प काम आइसक्रीम बेचनेवाला लगा क्योंकि आइसक्रीम सभी बच्चों को पसंद आती है और मुझे भी बहुत पसंद है प्रश्न 2. चौकीदार रात को भी काम करता है इसके अलावा और कौन-कौन से काम में रात को जागना पड़ता है?  उत्तर :-निम्नलिखित कामों में रात को जागना पड़ता है  पुलिस, फौज ,डॉक्टर ,नर्स ,लोको पायलट ,पायलट आदि। प्रश्न 3 क्या तुम ऐसे व्यक्ति को जानते हो जो एक से ज्यादा तरह के काम करते हैं उस व्यक्ति के बारे में बताओ । उत्तर हाँँ ,मेरे पिताजी वे दिन में ड्यूटी जाते हैं  और शाम को हमारे साथ खेलते हैं, हमें पढ़ाते हैं और मम्मी के काम में सहायता करते हैं। प्रश्न 4 तुम बड़े होकर के क्या बनना चाहते हो और क्यों ? उत्तर :-मैं बड़े होकर ----------- बनना चाहता हूँँ। इससे मैं लोगों की सेवा कर सकूँँगा और देश के विकास में मदद कर सकूँँगा ।मुझे यह काम बहुत अच्छा लगता है। और इससे मेरे माता-पिता का नाम भी रोशन होगा। मैं समाज में अच्छा व्यक...