संदेश

सितंबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दान का हिसाब

 प्रश्न 1 राजा किसी को भी दान क्यों नहीं देना चाहता था? उत्तर :- राजा दान देते वक्त वह बहुत कंजूस था परंतु राजकोष का सारा धन वह अपने महल और अपने खर्चों के लिए ही उपयोग में करना चाहता था।   प्रश्न2. राजदरबार में लोग मन-ही-मन राजा को बुरा कहते थे लेकिन वह राजा का विरोध क्यों नहीं कर पाते थे?  उत्तर :-राजदरबार के  सभी लोग राजा से डरते थे इसलिए वे राजा का विरोध नहीं कर पाते थे।  प्रश्न 3 राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग क्यों नहीं जाते थे ? उत्तर राजसभा में सज्जन और विद्वान लोगों का आदर नहीं होता था इसलिए वे राज्यसभा में नहीं आते थे। प्रश्न 4 सन्यासी ने सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा क्यों नहीं माँँग ली?  उत्तर राजा सीधे -सीधे शब्दों में भिक्षा माँँगने पर भिक्षा नहीं देता था इसलिए सन्यासी ने सीधे शब्दों में भिक्षा नहीं माँँगी। प्रश्न 5 राजा को संन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत क्यों पड़ी ? उत्तर राजा संन्यासी के कहे अनुसार दान देने के लिए वचनबद्ध था और संन्यासी के कहे अनुसार दान में राजकोष का बहुत अधिक धन  निकल  रहा था। इस कारण राजा को स...